DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सहकार भारती गुण्डरदेही की नई कार्यकारिणी घोषित, बिरेंद्र कुमार साहू बने खण्ड प्रमुख

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

गुण्डरदेही। सहकार भारती गुण्डरदेही खण्ड की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके पश्चात खण्ड गुण्डरदेही की नई कार्यकारिणी के गठन एवं पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन प्रमुख रूद्र प्रकाश साहू, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहडा, जिला महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा, कार्यालय प्रभारी लोकेश साहू एवं खण्ड प्रमुख बिरेंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। उपस्थित सदस्यों की रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नवगठित कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • खण्ड प्रमुख: बिरेंद्र कुमार साहू
  • महामंत्री: चुरामण यादव
  • उपाध्यक्ष: शशि साहू
  • मंत्री: तारा चंद्र साहू एवं लेख राम साहू
  • कोषाध्यक्ष: सुफल राम कुलहारे
  • नगर प्रमुख: सियाराम सोनकर
  • महिला प्रमुख: श्रीमती रागनि साहू

बैठक में हेमंत कुमार साहू, उत्तम कुमार, विजय यारदा, चंदप्रकाश चंद्राकर, शिव प्रसाद साहू, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार साहू, उमेश कुमार, विजय पाल साहू, जनक पटेल, किशन लाल, खम्भन लाल, रिखी राम साहू, अरूण कुमार साहू, भगवान दास साहू, सुफल कुमार, द्वारिका प्रसाद साहू एवं श्रीमती संतोषी साहू सहित सहकार भारती के अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page