DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

39 पौवा देशी शराब, 11.50 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम जब्त, एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में हुई कार्रवाई

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन, एसडीओपी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सनौद उप निरीक्षक राधा बोरकर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सनौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब, 11.50 लीटर महुआ शराब तथा बिक्री की रकम 500 रुपये जब्त की है। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 5,920 रुपये आंका गया है।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अरकार निवासी लोकेन्द्र कुमार कोसरे अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों एवं अनुसंधान किट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 39 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (7.020 बल्क लीटर), 6 प्लास्टिक बोतलों में 11.50 बल्क लीटर महुआ शराब तथा शराब बिक्री की रकम 500 रुपये बरामद हुई। आरोपी शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने बरामद शराब एवं नगदी को गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी लोकेन्द्र कुमार कोसरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधा बोरकर, प्रधान आरक्षक हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक किरण यादव, आरक्षक टिकेश साहू एवं चालक आरक्षक गोविन्द साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page