कुसुमकसा में सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन
बालोद। ग्राम पंचायत कुसुमकसा के वार्ड क्रमांक 14 में लंबे समय से मोहल्लेवासियों द्वारा की जा रही कला मंच निर्माण की मांग को जनपद निधि के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। शनिवार को जनपद सदस्य मंजू संजय बैस के हाथों विधि-विधान से कला मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। कला मंच बनने से वार्ड के लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच वेद बाई पिस्दा, उपसरपंच नितिन जैन, पंच संतोष जैन, दीपक यादव, सुगरा बेगम, रोहन महाला, खेमिन निर्मलकर, देवराज जैन सहित मोहल्लेवासी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कला मंच निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच गांव की सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।












