DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक संगठन होगा मजबूत: बालोद कांग्रेस की मासिक बैठक में बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को मिलेगा चरणबद्ध प्रशिक्षण

राजीव भवन में हुई जिला कांग्रेस की बैठक, संगीता सिन्हा ने संगठन सृजन अभियान को गति देने का किया आह्वान

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की मासिक बैठक राजीव भवन में जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने, कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया के सशक्त उपयोग को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि आगामी दिनों में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 (BLA-2) को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय कर संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार किए गए कांग्रेस कनेक्ट सेंटर प्लेटफॉर्म से अब ब्लॉक अध्यक्षों को भी जोड़ा गया है। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी गतिविधियों को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए, ताकि संगठनात्मक कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके।

संजारी-बालोद विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविरों एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों से पूरी एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया, जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, प्रदेश प्रतिनिधि कोदू राम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेमचंद क्षीरसागर, उपाध्यक्ष रामजी पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, तामेश्वर साहू, पूरण लाल साहू, संजय बारले, संतूराम पटेल, महामंत्री भोजराज साहू, संजय प्रकाश चौधरी, रवि जायसवाल, सतीश यादव, कोमेश कोर्राम, केशव शर्मा, युवराज साहू, श्रीमती रश्मि दुबे, श्रीमती ललिता भुआर्य, प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रत्ती राम कोसमा, अंचल प्रकाश साहू, नरेंद्र सिन्हा, डॉ. किशोर साहू, कचरू साहू, जीवन बंदे, के.के. राजू चंद्राकर, प्रशांत बोकड़े, दीना चेलक, जीवराखन साहू, जिला पंचायत सदस्य मिथलेश निरोटी, गुलशन चंद्राकर, श्रीमती मीना उमाशंकर साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू, श्रीमती बसंती दुग्गा, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष क्रांतिभूषण साहू, भूपेश नायक, अश्वनी गौतम, अजय नोनहारे, विमलेश साहू, अजय यादव, वैभव साहू, सुभाष देशमुख, हसीना बेगम, कैलाश राजपूत, शंकर पिपरे, जीवन कश्यप, संतोषी ठाकुर, कमलेश श्रीवास्तव, दाऊद खान, अनिल चेनानी, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष कासिमुद्दीन कुरैशी, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मिनी साहू, डोमेंद्र साहसी, नोवेल दीप गंजीर, धर्मेंद्र रामटेके, वैभव शर्मा, अजहर तिगाला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page