DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रतीक 11 कुसुमकसा की टीम ने जीता क्रिकेट में 31111 रुपए का पहला इनाम

बालोद। ग्राम गिधाली में निको माइनिंग कंपनी एवं क्रिकेट क्लब ग़िधाली के तत्वाधान में ओपन टूर्नामेंट का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रथम पुरस्कार 31111 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 21111 रुपए दिया गया। इसमें फाइनल मैच में प्रतीक 11 कुसुमकसा ने गिधाली टीम को हराकर फाइनल मैच में विजेता बने। तो वहीं द्वितीय स्थान गिधाली की टीम रही। आयोजन की अध्यक्षता निको माइनिंग के राजेंद्र देवांगन ने की।विशेष अतिथि के रूप में शंकर लाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गांधी, योगेंद्र सिन्हा , धर्मेंद्र मिश्रा, मोहन साहू, माखन कोठारी, लखनलाल, पीयूष जैन, सुधीर सिंह भाटिया देव माइनिंग लिमिटेड आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page