DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी समारोह में दुल्हन दुल्हन ने दिया वन्य प्राणी संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दल्लीराजहरा।बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी पर्यावरण प्रेमी ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह के भांजे जैनेन्द्र सिंह ने अपने मामा विरेन्द्र सिंह से प्रेरित होकर वर जैनेन्द्र सिंह और वधू पुष्पा सिंह ने अपने विवाह में वन्य प्राणी संरक्षण और वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हमारे देश में वन्य प्राणियों की संख्या में कमी आ रही है, जो कि एक गंभीर समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए हमारे देश में वन्य प्राणी संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत लोगों को वन्य प्राणियों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, लोगों को वन्य प्राणियों के संरक्षण में अपनी भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा। ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि लोग वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक हों और उनके संरक्षण में अपना योगदान दें। हमें उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से हम वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं और उनके संरक्षण में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
वर जैनेन्द्र सिंह और वधू पुष्पा सिंह ने इस अभियान में आम लोगों को भी सहयोग और समर्थन आवश्यक होना चाहिएहै। आइए हम मिलकर वन्य प्राणियों के संरक्षण में अपना योगदान दें और उनकी संख्या में वृद्धि करने में सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रदीप साहू, यशवंत कुमार टंडन राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना चेतन सिन्हा, बिट्टू सिंह, डॉ जाना शैवाला , जनकलाल ठाकुर पूर्व विधायक अंजली चौहान छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेत्री, शिवांश सिंह, प्रकृति सिंह, डॉ शिब्या सिंह आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page