DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाथी के हमले से फिर एक महिला की मौत, भानुप्रतापपुर से लौटे हाथी ने ली जान, आखिर कब थमेगा इनका आतंक, जनता हो रही हलाकान

बालोद/ डौंडी। डौंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंजकन्हार में मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। शौच के लिए जंगल के पास गई एक महिला 60 वर्षीया गीता बाई को हाथी ने पटक दिया। जिसे 108 से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिले में हाथी के हमले से मौतों का सिलसिला जारी है। वन विभाग और शासन-प्रशासन की निगरानी व्यवस्था असफल नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तक उक्त दतैल हाथी बालोद जिला के जंगलों से दूर भानुप्रतापपुर दुर्गकोंदल की ओर चला गया था।

जो एक ही रात में चलते चलते वापस डौंडी क्षेत्र के पवारी, फिर कुंजकन्हार गांव तक पहुंच गया। रात में ही तेज गति से हाथी आगे बढ़ा। लोगों को सुबह घटना की जानकारी मिली। इधर हाथी की मौजूदगी से अनजान महिला सुबह शौच के लिए गई थी। इस दौरान हाथी ने उसे पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया और अस्पताल में फिर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांव को भी अलर्ट किया गया है। वन विभाग और डौंडी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हाथी काफी तेज गति से चल रहा है। जिसे देखते हुए लगभग 20 से 25 गांव को अब अलर्ट किया जा रहा है। गांव में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को जंगल में जाने से मना किया जा रहा है। वही कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें हाथी रात रात में गांव के बस्ती तक में भी प्रवेश कर रहा है। लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबके रहते हैं। वन विभाग ने अपील की है कि वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ाई का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में सुबह-सुबह जंगल जाने से बचे। हाथी प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को विशेष तौर से जंगल जाने से मना किया जा रहा है।

जिले की ये खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page