DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तोर बिना जग होगे सुन्ना वो इंदिरा दाई,,,, गीत गाने वाली अनुसूईया मंडावी मातृ दिवस पर हुई सम्मानित

जिला पंचायत सभापति ललिता ने घर पहुंचकर किया सम्मान

गुरुर । विगत दिवस जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू के ग्राम कपरमेटा आगमन पर उनके समक्ष ग्राम की व्योवृद्धा अनुसूईया मंडावी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी के महत्व का वर्णन गीत के माध्यम से किया। जिसका विडिओ सोशल मिडिया में काफी वायरल हुआ था।

मातृ दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू पुनः ग्राम कपरमेटा पहुंचकर अनुसूईया मंडावी को उनके निवास पर उनका सम्मान साड़ी श्रीफल से किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति के साथ धनोरा सोसायटी के अध्यक्ष कुम्भलाल देहारी, सेक्टर अध्यक्ष आलोक पटेल, बूथ अध्यक्ष नरेश चन्द्रवंशी, अली राम ठाकुर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संबंधित खबर देखिए

You cannot copy content of this page