DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये हैं इंदिरा के फैन,,,,,याद में गाने लगी : तोर बिना जग होगे सुन्ना इंदिरा दाई,,, देखिए वीडियो

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम कपरमेटा की रहनी वाली एक बुजुर्ग महिला अनुसूइया मंडावी का छत्तीसगढ़ी गाना गाते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला अपने धुन में है। उक्त महिला छत्तीसगढ़ी गीत “तोर बिना जग होगे सुन्ना इंदिरा वो दाई” गा रही है। ये गीत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर है। अगर इंदिरा को समझना हो तो ये गीत ही काफी है। वीडियो में बुजुर्ग महिला के साथ और भी महिला है. इनमें एक वह उस क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य हैं, जिनका नाम ललिता साहू है।

बुजुर्ग महिला का गीत सुनकर जिला पंचायत सदस्य मंत्र मुग्ध हो गईं हैं। बुजुर्ग महिला को जैसे ही पता चला कि कांग्रेस से जुड़े हुए कुछ लोग वहां आए हुए हैं, तो वह खुद ही उनसे मिलने आई और इंदिरा गांधी को लेकर बातें करने लगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेरे दिल और दिमाग में समाई हुई है। उन्होंने हमारे देश के लिए काफी कुछ किया है। इसके बाद भी जिला पंचायत सदस्य, उनके पति और आसपास के लोगों को बुजुर्ग महिला ने इंदिरा को लेकर गीत सुनाया। अब उक्त गांव की बुजुर्ग महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी महिलाओं और गरीबों की चहेती रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए। तो वहीं उन्हें आयरन लेडी कहा जाता था उन्होंने अपने कार्यों से इतिहास रच डाले जो आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं कर पाए हैं इसलिए पुराने जमाने के बुजुर्ग आज भी इंदिरा गांधी को याद करते हैं

You cannot copy content of this page