DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लोहारा क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान,42 लापरवाह वाहन चालक से 13,200 रू. वसूला गया जुर्माना

बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं यातायात नियमों से आम जनों को जागरूक करना है।

कुल 42 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 13,200 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

थाना. लोहारा क्षेत्र में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 23 मौके पर वाहन के कागजात पेश नही करने, 03 बिना नंबर प्लेट, 06 तीन सवारी, 07 यातायात नियमों का पालन नहीं करना, 03 प्रकरण बिना हेलमेट के वाहन चलाना कुुल 42 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व उपरोक्त धाराओं में जुर्माना वसूल किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

You cannot copy content of this page