DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सजावट के नाम पर गुरुर में लगाए गए लाइट्स में तिरंगों का रंग उल्टा! जनपद सदस्य संध्या साहू ने कहा तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान,,,,

संध्या साहू

बालोद/गुरुर। कुछ दिन पहले गुरुर नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर पर 44 स्ट्रीट लाइट्स लगाए गए हैं। उनके खंभों पर चाइनीस लाइट भी सजाए गए हैं जो तिरंगे के रंगों से हैं। उक्त रंग से सजाने का प्रयास तो अच्छा है पर उसमें भी नगर पंचायत और संबंधित ठेकेदार और लोगों के द्वारा गड़बड़ी की गई है। तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर होता है लेकिन 3 खंभों में हरा रंग ऊपर कर दिया गया है। उक्त सजावट थाने के सामने ही किए गए हैं। इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने आपत्ति जताई है और सवाल खड़ा किया है? खास बात यह है कि उक्त लाइट्स विधायक संगीता सिन्हा के भतीजे मनोज सिन्हा के प्रयास से नगर पंचायत द्वारा लगाए गए हैं जो कि व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। जनपद सदस्य संध्या ने कहा गुरुर नगर पंचायत में व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में लगी स्ट्रीट लाइट के खंभे में जो चाइना लाइट लगाया गया है, जिसमे भारत की शान तिरंगे झंडे में जो तीन रंग होते हैं क्या उनको यह भी पता नहीं है कि कौन सा रंग ऊपर रहता है और कौन सा नीचे? क्या लोकार्पण करने वाले संजारी बालोद के विधायक और नगर पंचायत के पार्षद जनप्रतिनिधियों को भी यह दिखाई नहीं दिया होगा? अधूरे कार्य में लोकार्पण का कार्यक्रम इतनी जल्दबाजी आखिर क्यों? क्या साबित करना चाहते है ये नेता लोग? हमारे देश की आन और बान इन तीन रंगो में समायी हुई है इसका तो कम से कम सम्मान करना सिख ले!। हमें ऐसी जगमगाहट नहीं चाहिए, नगर पंचायत गुरुर में जिसकी रोशनी से देश के तिरंगे झंडे में लगे रंग का अपमान हो। जनपद सदस्य संध्या साहू ने अपील की है कि नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को या तो लाइट्स को निकाल दीजिये, या फिर लाइट सुधार दीजिये।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

मामले में नगर पंचायत सीएमओ हितेंद्र यादव का कहना है कि उक्त लाइट की जानकारी मिली है उसे जल्द ही सुधरवा देंगे। वही व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा (विधायक के भतीजे) का कहना है कि बोलने वालों को बोलने दो, जब समय आएगा तो ठीक कर देंगे।

You cannot copy content of this page