DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने राजेश दसोडे, स्वाधीनता चौक में हुआ भव्य स्वागत

दल्लीराजहरा।
सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर राजेश दसोडे की नियुक्ति की गई है। राजेश दसोडे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति पर राजेश दसोडे ने भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

राजेश दसोडे को बालोद जिला संयोजक बनाए जाने पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल देखा गया। दल्लीराजहरा के स्वाधीनता चौक में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर उन्हें फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पार्षद विशाल मोटवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा स्वाधीन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा जयदीप गुप्ता, संतोष कोशी (नवभारत पत्रकार), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकोष्ठ हितेश डोंगरे, मनन गुप्ता (पूर्व सांसद प्रतिनिधि), युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य साहिल सवालकर, राहुल साहू (महामंत्री युवा मोर्चा), अंकित टाटिया, लोकेश साहू, विकास साहू, मुकेश सहित भाजपा कार्यकर्ता, मित्रगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने राजेश दसोडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page