DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामनवमी के नाम पर वसूली का खेल! शिवसेना ने जारी की चेतावनी — अवैध चंदा मांगने वालों से रहें सावधान

बालोद। शिवसेना बालोद जिला अध्यक्ष विजय पारख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम नागरिकों को रामनवमी के नाम पर की जा रही अवैध चंदा उगाही से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को शिवसेना से जुड़ा बताकर जिले में जबरन चंदा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनका संगठन से कोई संबंध नहीं है।

जनहित में लगातार सक्रिय है शिवसेना

विजय पारख ने बताया कि शिवसेना बालोद जिला संगठन आम जनता के हितों के लिए लगातार सक्रिय है। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन को ज्ञापन देना, पत्राचार करना और विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

संगठन से जुड़ने का बढ़ रहा रुझान

उन्होंने कहा कि शिवसेना की सक्रियता के कारण जिले में महिलाओं और पुरुषों का संगठन से जुड़ने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन के नाम का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

खुद को शिवसेना नेता बताकर कर रहे वसूली

जिलाध्यक्ष के अनुसार कुछ लोग खुद को शिवसेना नेता बताकर रामनवमी जैसे धार्मिक आयोजनों के नाम पर जिले में निजी और शासकीय संस्थानों सहित आम लोगों से दबाव बनाकर मनमाने तरीके से चंदा वसूली कर रहे हैं। जबकि ऐसे लोगों का शिवसेना संगठन से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

शिकायत के लिए जारी किया मोबाइल नंबर

विजय पारख ने प्रेस और आम जनता के माध्यम से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शिवसेना के नाम पर अवैध चंदा मांगता है तो इसकी जानकारी तुरंत उन्हें दी जाए। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9993105226 भी जारी किया है, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

You cannot copy content of this page