DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा मोर्चा की ताकत बढ़ाने की रणनीति! बालोद में भाजयुमो शहर मंडल की पहली मुलाकात बैठक संपन्न

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर मंडल बालोद की नवनियुक्त कार्यकारिणी की भेट मुलाकात बैठक बालोद रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

बैठक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, भाजयुमो शहर अध्यक्ष राहुल सोनी, जिला उपाध्यक्ष शौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर ढीमर और सोशल सह मीडिया प्रभारी प्रशांत चर्राडिया उपस्थित रहे।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

नवगठित कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व

भाजयुमो शहर मंडल बालोद की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

उपाध्यक्ष के रूप में मनीष मधवानी, यश बुरड़, गौतम बजाज को दायित्व दिया गया।
महामंत्री के रूप में कमल बजाज और तुषार मिनपाल को जिम्मेदारी दी गई।
मंत्री पद पर अमित बिसाई और पुष्कर देशमुख नियुक्त किए गए।

इसके अलावा समकित जैन को कोषाध्यक्ष, वैभव राखेचा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।
मीडिया प्रभारी अर्पित दुबे, सह मीडिया प्रभारी नमन साहू, सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत बनाए गए।

साथ ही लुमेश साहू को सह कार्यालय मंत्री, आदि ध्रुवे को मन की बात प्रभारी, पवन यादव को प्रचार-प्रसार प्रमुख, नमन मालपानी को प्रशिक्षण प्रमुख और खम्मन साहू को सह प्रशिक्षण प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

कार्यकारिणी सदस्य भी रहे उपस्थित

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य संतोष जसूजा, सोमन साहू, नरेश आहूजा, सोनू ढीमर, आशीष निर्मलकर, लक्की पटेल और गौतम दादा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page