DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्र में बंजारी धाम जुंगेरा बनेगा आस्था का केंद्र: श्रीमद् भागवत कथा, सतचंडी महायज्ञ और संतों का होगा आगमन

बालोद। बालोद से लगे ग्राम जुंगेरा स्थित बंजारी धाम में इस वर्ष नवरात्रि के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारी की जा रही है। मां बंजारी धाम वटकेश्वर महादेव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में यहां 19 मार्च से 27 मार्च तक श्रीमद् भागवत महापुराण सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के दौरान कथावाचक श्री महंत श्री श्री 108 श्री ब्रह्मचारी आशुतोष चैतन्य महाराज (वृंदावन आश्रम, उत्तर प्रदेश) श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 11:36 बजे मनोकामना ज्योति एवं जवारा स्थापना के साथ होगी। इसके बाद 23 मार्च को शाम 7 बजे पंचमी पूजा, 26 मार्च को शाम 4 बजे अष्टमी हवन और नौ कन्या भोज तथा 27 मार्च को सुबह 9 बजे विसर्जन एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवरात्रि के दौरान 19 से 27 मार्च तक नवदिवसीय माता सेवा भी निरंतर जारी रहेगी। इसके अलावा अष्टमी के दिन शाम 7 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू ने बताया कि इस नवरात्र में कई पूज्य संतों का भी आगमन होगा। इसके तहत 20 मार्च को कामधेनु काली मंदिर एवं 64 योगिनी मंदिर भेड़ी के संत डॉ. बिरेंद्र देशमुख, 21 मार्च को पंचदशनाम जूना अखाड़ा मंडल सदस्य छत्तीसगढ़ की संत साध्वी होमापुरी, 22 मार्च को कौशल्या धाम पाटेश्वर धाम डौंडी लोहारा के संत बालक दास, 23 मार्च को नव आश्रम खोल डोंगरी बरही के संत चंद्रकांत तिवारी, तथा 25 मार्च को संत सभा प्रमुख जिला बालोद के भागवत आचार्य अजय चतुर्वेदी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।

इसके साथ ही अखिल भारतीय संत समिति जिला बालोद के अध्यक्ष महाराज विनोद गिरि गोस्वामी भी पूरे समय उपस्थित रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

You cannot copy content of this page