संकुल प्राचार्य श्रीमती डी.एन. यादव की अनूठी पहल, सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ साझा की खुशी
बालोद। शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए संकुल दुधली की प्राचार्य श्रीमती डी.एन. यादव ने अपनी पुत्री डॉ. आकांक्षा यादव के डॉक्टर बनने एवं जन्मदिन की खुशी को समाज के साथ साझा करते हुए संकुल दुधली के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, सरस्वती शिशु मंदिर दुधली तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) दुधली में न्यौताभोज एवं स्वल्पाहार का आयोजन कराया। इस अनूठी पहल के तहत लगभग 1400 से अधिक विद्यार्थियों को खीर, पूरी, फल एवं मिठाई जैसे पौष्टिक व्यंजन परोसे गए।
न्यौताभोज का लाभ पूर्व माध्यमिक शाला दुधली के 169, पूर्व माध्यमिक शाला कोरगुड़ा के 149, प्राथमिक शाला बनगांव के 36, प्राथमिक शाला कलकसा के 20, प्राथमिक शाला खपरी के 55, प्राथमिक शाला रेंघई के 63, सरस्वती शिशु मंदिर दुधली के 417 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) दुधली के 460 विद्यार्थियों को मिला। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया और इस आयोजन की सराहना की।
डॉ. आकांक्षा यादव बनीं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा
इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. आकांक्षा यादव को डॉक्टर बनने एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय परिवार ने किया सम्मान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधली के शिक्षक सुनील देशलहरे एवं रेखलाल भोसले के विशेष सहयोग से आयोजन सफल रहा। विद्यालय परिवार ने डॉ. आकांक्षा यादव का मस्तक अभिषेक कर जन्मदिन के अवसर पर वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए.के. साहू, संकुल समन्वयक मिश्राप्रसाद गायकवाड़, मिलन सिन्हा, कांति टांडिया, आर.एन. राणा, कादम्बिनी यादव, सिधेश्वर यदु, सुनील देशलहरे, रेखलाल भोसले सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला दुधली की प्रधानपाठक किरण रामटेके, पूर्व माध्यमिक शाला कोरगुड़ा की प्रधानपाठक विमला भंडारी, प्राथमिक शाला बनगांव के प्रधानपाठक एस. कुमार देशमुख, प्राथमिक शाला कलकसा की प्रधानपाठक श्रीमती इंदु कुर्र, प्राथमिक शाला खपरी के प्रधानपाठक केदारनाथ सुन्हरे, प्राथमिक शाला रेंघई की प्रधानपाठक श्रीमती भान देवांगन तथा सरस्वती शिशु मंदिर दुधली के प्रधानपाठक चेमन लाल साहू ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करते हैं तथा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।













