DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेंगाडबरी गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर वैदिक हवन एवं पूजन का आयोजन

गायत्री मंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना

डौण्डी लोहारा। विकासखंड डौण्डी लोहारा के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम रेंगाडबरी के गायत्री मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से हवन एवं गायत्री मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यज्ञ में आहुति अर्पित की और राष्ट्र, समाज तथा समस्त मानवता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गायत्री मंत्रों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

हवन एवं पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने गुरु के बताए सत्य, सेवा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर डोमार सिंह नायक, तखत राम जयते, सोहन लाल सिन्हा, त्रिलोक यदु, गणेश साहू, चिंता राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

– नेमन साहू, रेंगाडबरी

You cannot copy content of this page