DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर दर्रीटोला में किया गया वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता से आंगनबाड़ी परिसर हुआ हराभरा

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की प्रेरणा एवं जिला प्रशासन के महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा के आश्रित ग्राम दर्रीटोला में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर दर्रीटोला ग्राम समिति के सचिव गौचंद मांडवी, मनहरण कोर्राम, परमेश्वर ओटी, जोगेंद्र नेताम, गजेंद्र मांडवी, मगेंद्र मांडवी, संजू यादव, कमलेश यादव, छन्नूलाल मांडवी, ईश्वर मांडवी, प्राणायकांत यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा कुंजाम, उर्वशी भूसाखरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page