DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महासमुंद कॉलेज में पाँच दिवसीय ‘विद्यार्थी शोधशाला’ का समापन: शोध, एआई टूल्स और पीएचडी यात्रा पर मिला मार्गदर्शन

महासमुंद। महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कॉलेज महासमुंद में आयोजित पाँच दिवसीय विद्यार्थी शोधशाला कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को शोध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा शोध की अवधारणा, शोध लेखन प्रविधि, शोध कार्य में एआई टूल्स का उपयोग, एआई प्लेगरिज़्म तथा पीएचडी शोध यात्रा की चुनौतियों जैसे विषयों पर जानकारी साझा की गई। इससे विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में नई दिशा और समझ प्राप्त हुई।

समापन अवसर पर आयोजित फीडबैक सत्र में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसी क्रम में छात्रा ऋचा चंद्राकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पाँच दिवसीय आयोजन को “ज्ञान का महाकुंभ” बताया। उन्होंने कहा कि इन दिनों में मिले मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भीतर शोध के प्रति जिज्ञासा और नई दृष्टि का संचार हुआ है।

अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने एक संक्षिप्त कविता के माध्यम से भी इस ज्ञान यात्रा के अनुभव को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

You cannot copy content of this page