DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काशी विश्वनाथ मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत, नीर चेतना अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

बालोद, 13 मार्च 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज बालोद विकासखंड के ग्राम पोण्डी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने से पूर्व ग्राम पोण्डी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने “जल है तो कल है” के नारे लगाते हुए पौधरोपण और जल संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया।

नीर चेतना अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

कार्यक्रम के दौरान नीर चेतना अभियान के अंतर्गत गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और अधिकारियों ने ग्राम पोण्डी में जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को इन प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसडीएम नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page