DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

15 मार्च को बालोद में ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन, ‘कान्हा यादव’ स्मारिका का होगा विमोचन, समाज की प्रतिभाओं का भी होगा सम्मान…

बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज का वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च रविवार को बालोद शहर के गंजपारा स्थित समाज भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। अधिवेशन के दौरान ‘कान्हा यादव’ स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालोद विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक राकेश यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में ठेठवार यादव समाज महासभा राजिम के प्रांत अध्यक्ष गुलेंद्र यादव एवं प्रांतीय महासचिव समालिया यादव शामिल रहेंगे।

इसी तरह विशेष अतिथियों में उपमहासभा बालोद के अध्यक्ष छगनलाल यादव, ठेठवार यादव समाज जिला बालोद के अध्यक्ष उत्तम यादव, जनपद पंचायत गुरुर के सभापति तारा देवी ताम्रध्वज यादव, नगरपालिका बालोद के पार्षद सतीश यादव सहित समाज के विभिन्न राज अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

आयोजन की तैयारी में समाज के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। समाज की ओर से प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। साथ ही अधिवेशन में शराब पीकर आने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाता है तो सामाजिक नियमों के अनुसार 2000 रुपए का दंड या समाज की मुख्यधारा से पृथक करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

समाज के बालोद राज अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव एवं महासचिव एलेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण, 9:30 बजे सभापति का स्वागत व उद्बोधन, 10 बजे अतिथियों का स्वागत व संबोधन, 11 बजे कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन व समीक्षा, 12 बजे सामाजिक समस्याओं पर चर्चा व निराकरण, दोपहर 1 बजे प्रतिभावान बच्चों व अन्य प्रतिभाओं का सम्मान, 3 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 3:30 बजे खुली चर्चा व सुझाव तथा 4 बजे ध्वज अवतोलन के साथ समापन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page