DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक पदोन्नति पदांकन आदेश जारी..1505 सहायक शिक्षकों का पदोन्नति पदांकन शिक्षक के पद पर हुआ…टीचर्स एसोसिएशन ने पदांकन आदेश जारी करने के लिए संयुक संचालक दुर्ग के प्रति जताया आभार

बालोद- छः ग टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग दुर्ग में आज सहायक संचालक ए. एन. व्ही स्वामी से मिलकर संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की थीम वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत सहायक शिक्षक एल बी (ई व टी संवर्ग)से शिक्षक के पदों पर पदोन्नति पदांकन आदेश आज जारी करने के लिए अधिकारियों का आभार जताया।
संभाग स्तर पर काउंसिलिंग उपरांत सभी शिक्षकों को पदांकन आदेश का इंतजार था!

संगठन के लगातार प्रयास से आज आदेश जारी किया गया! जारी आदेश में गणित विषय में ई संवर्ग के 428 व टी संवर्ग से 88, अंग्रेजी में ई संवर्ग के 502 व टी संवर्ग के 44, जीव विज्ञान में ई संवर्ग के 283 व टी संवर्ग के 70 तथा सामाजिक विज्ञान में ई संवर्ग के 75 व टी संवर्ग के 15 सहायक शिक्षक मिलाकर कुल 1505 सहायक शिक्षकों को शिक्षक के पदों पर पदोन्नति पदांकन आदेश जारी किया गया है! पदाधिकारियों ने पदांकन आदेश जारी करने पर अधिकारियों के आभार व्यक्त किया व साथ ही हिंदी/ संस्कृत विषय में पदोन्नति व पंडरिया विकास खंड के पदोन्नति से छुटे शिक्षकों के पदोन्नति पर भी चर्चा की! हिंदी/संस्कृत विषय पर पदोन्नति पर डीपीआई के निर्देश अनुसार ही आगे प्रक्रिया करने व जुलाई 2023 में शिक्षा विभाग के प्रचलित नियमानुसार संविलियन उपरांत 5 वर्ष की सेवा पर मिडिल/ प्राथमिक एच एम व शिक्षक पद पर पदोन्नति करने की जानकारी सहायक संचालक ने दी!
मुलाकात के दौरान संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, दुर्ग जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, बालोद जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, बालोद उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद देशमुख, जगत राम साहू, हरीश कुमार साहू,दुर्ग जिला उपाध्यक्ष कमल वैष्णव,किशन देशमुख,संजय चंद्राकर, किशन देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव, लेख राज साहू,गोविंद गिरी गोस्वामी,मनी राम धुर्वे,रेख लाल साहू,रूपेश देवांगन,,गुनाराम चंदेल,ईश्वरी प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page