DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणेश खपरी के मटिया मोती नाले में बहे 22 साल के युवक की 12 घंटे से तलाश जारी, संसदीय सचिव भी मौके पर पहुंचे, देखिए देर रात की वीडियो कैसे हो रही तलाश

रिपोर्ट व फ़ोटो केशव शर्मा, देवरीबंगला/ बालोद। देवरी थाना क्षेत्र के पिनकापार चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेश खपरी में 22 साल का एक युवक पोषण देवांगन गुरुवार की सुबह मटिया मोती नाले में बह गया। घटना सुबह 7:30 बजे की है। लेकिन शाम के 7:30 बजे तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। गोताखोरों की टीम, स्थानीय पुलिस प्रशासन और ग्रामीण नाले में खोजबीन करते रहे पर कुछ हासिल नहीं हुआ। नाले में 8 किलोमीटर दूरी तक भी खोजबीन जारी रही। लेकिन शाम तक भी कुछ पता नहीं चल पाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शाम 5:30 बजे गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद भी मौके पर पहुंचे। और खोजबीन में जुटी टीम के साथ खुद भी प्रयास करते रहे। बताया जाता है कि मृतक युवक अपने पिता के साथ खेत की ओर गया था। अपने पिता को खेत छोड़ने के बाद वह वापस नाले के पास आया और नहाने के लिए नाले में कुदा। इस बीच भंवर में वह बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया। बांस के सहारे उसे बाहर भी निकाला जा रहा था लेकिन वह बांस को पकड़ ना सका और थक हार कर बह गया। जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है। घटनास्थल पर देवरी थाना प्रभारी वीणा यादव, इसरार अहमद, नायब तहसीलदार श्रीवास्तव सहित गोताखोरों की टीम खोजबीन में डटा हुआ है।

बालोद जिले की बड़ी खबर देखें

You cannot copy content of this page