DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नियम विरूद्ध कार्य करने वालों पर समाज ने शुरू की कार्रवाई, हटाई गई गुरुर की गोंडवाना समिति की अध्यक्ष

बालोद/गुरूर। छ०ग० गोंडवाना गोंड महासभा बालोद की नियमित समाजिक बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार उत्तरा मरकाम, तहसील अध्यक्ष, गोंडवाना सेवा समिति गुरूर जिला बालोद को गोंडवाना समाज के नियमावली व बायलाज के विरूद्ध कार्य में संलिप्त पाये जाने के कारण तहसील गोंडवाना गुरूर के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है । छग गोंडवाना गोंड महासभा बालोद के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उत्तरा मरकाम द्वारा
कई तरह की गड़बड़ी अपने पद पर रहते हुए की गई थी। जो जांच में साबित हुए हैं। तहसील अध्यक्ष पद में आसीन रहते हुए, जिला गोंडवाना समाज बालोद के बिना अनुमोदन व प्रस्ताव से तहसील के नियमावली का अवहेलना करते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रभाग पद ग्रहण करना, छ०ग० गोंडवाना गोंड महासभा के समानान्तर, नवीन गोंडवाना समाज का प्रांतीय महिला अध्यक्ष पद ग्रहण करना, तहसील गुरूर में जिला गोंडवाना समाज का अवहेलना कर नवीन गोंडवाना समाज के साथ मिलकर वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न कराना, जिला गोंडवाना समाज बालोद द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर तहसील इकाई गुरूर समाज को सम्मिलित नहीं करना, जिला की मासिक बैठकों में सम्मिलित नहीं होना, तहसील इकाई गुरूर में जिला के चक्रीय मासिक बैठक आयोजन की अनुमति नहीं देना, जिला गोंडवाना समाज के बैठकों से परिक्षेत्रीय अध्यक्षों को परहेज करना, सत्र 2014 से संयुक्त रूप से तीन जिला धमतरी, कांकेर, बालोद के द्वारा आयोजित विराट वीर मेला “राजाराव पठार’ के आयोजन हेतु छोटे से गोंडवाना समाज इकाई कंकालिन परिक्षेत्र का विभाजन कर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष को दायित्व देते हुए शासकीय राशि- पांच लाख बारह हजार रूपये का आज पर्यन्त तहसील इकाई गुरूर को हिसाब-किताब नहीं बताना, तहसील इकाई गुरूर की बैठक आयोजन का गैर जिम्मेदारी पूर्वक एजेण्डा से दूर रहना और बैठक के संचालन की जिम्मेदारी नहीं देना, पुराने छ०ग० गोंडवाना गोंड महासभा के अनुमोदन से तहसील अध्यक्ष पद पर आसीन रहते हुए नवीन प्रांतीय छ०ग० गोंडवाना समाज रायपुर का अध्यक्ष बन कर परिक्षेत्रीय गोंडवाना समाज व जिला गोंडवाना समाज के बिना अनुमोदन व प्रस्ताव के छ0ग0 राज्य के मुखिया भूपेश बघेल को आमंत्रित कर गैर दिनांक व दिवस को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और समाज को अंधेरे में रखना पाया गया है। ऐसे अपारदर्शी, बायलाज व नियम विरूद्ध कार्य करने वाले सहयोगी पदाधिकारियों की घोर निंदा करते हुए छ०ग० गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद, ने उत्तरा मरकाम को आदिवासी गोंडवाना सेवा समिति गुरूर के अध्यक्ष पद से पदच्युत की है। साथ ही आदिवासी गोंडवाना समिति गुरूर के परिक्षेत्रीय अध्यक्षों को पुनः नोटिस जारी कर बैठक में अनुपस्थित रहने के लिए उनसे लिखित में स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। संबंधित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष 10 दिवस के भीतर छ०ग० गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद को अपना जवाब संम्प्रेषित करेगा।

You cannot copy content of this page