DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम अंगारी में सरपंच ममता डड़सेना ने निभाया वादा, विवाह में सहयोग कर पेश की समाज सेवा की मिसाल

बालोद, 12 फरवरी 2026। ग्राम अंगारी में एक प्रेरणादायी सामाजिक पहल देखने को मिली, जब ग्राम पंचायत अंगारी की सरपंच श्रीमती ममता डड़सेना ने अपने वादे को निभाते हुए ग्रामवासी खेदूराम पटेल एवं श्रीमती माधुरी बाई पटेल की सुपुत्री के विवाह अवसर पर ₹5101 की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने यह सहयोग वर–वधू को उनके माता-पिता एवं परिवारजनों के समक्ष आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया।

सरपंच ममता डड़सेना ने कहा कि गांव के हर बेटे-बेटी का विवाह उनका पारिवारिक दायित्व है और समाज में प्रेम, सहयोग व एकता का संदेश देना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना आवश्यक है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण श्री गंगाधर साहू, श्री चतुर नेताम एवं श्री किशन लाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सरपंच ममता डड़सेना के इस कदम की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और जनसरोकार की सच्ची मिसाल बताया।

गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला समूहों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में जब राजनीति स्वार्थ तक सीमित मानी जाती है, ऐसे में सरपंच ममता डड़सेना ने मानवीयता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्रामवासी अब उन्हें एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ गांव की बेटी जैसी सरपंच के रूप में देख रहे हैं। यह पहल अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है कि वादे केवल मंच तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर निभाए जाएं।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | डीबी डिजिटल मीडिया | डेली बालोद न्यूज़
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✍️
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

You cannot copy content of this page