DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

12:55 बजे होगा मुख्यमंत्री का बालोद जिले में आगमन, इस गांव में आएंगे,पढ़िए प्रोटोकॉल

कोलिहामार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बालोद जिला आगमन 13 अगस्त शनिवार को हो रहा है। वे गुरुर ब्लाक के ग्राम कोलिहामार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पर तैयारी में समाज सहित जिला व पुलिस प्रशासन भी जुटा हुआ है। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार उनका आगमन 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से 14 वी बटालियन मैदान धनोरा में होगा। जिसके बाद वे यहां से कार के माध्यम से 1 बजे हाई स्कूल ग्राउंड कोलिहामार पहुंचेंगे। जहां 1 से लेकर 2 बजे तक विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वापस धनोरा मैदान आकर 2.20 बजे से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर चारामा जिला कांकेर पहुंचेंगे
जहां शासकीय गेंदसिंह महाविद्यालय खेल मैदान जैसाकर्रा में उनका आगमन होगा। और वे वहां वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण दरगह चौक में, साथ ही विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन, आमसभा विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में करेंगे।

यह भी देखें

You cannot copy content of this page