DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेरथा मंडल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा: हर घर तिरंगा अभियान में सभी गांव को लेकर हुई बैठक

बालोद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा खेरथा मंडल की विशेष बैठक हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाला। बीजेपी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गुंडरदही पूर्व विधायक विरेंद्र साहू ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस साल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें।वीरेन्द्र साहू ने कहा कि नगर के प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना है। भाजपा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ते हुए सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।

You cannot copy content of this page