महाशिवरात्रि पर चिचबोड़ में तीन दिवसीय संगीतमय मानसगान व व्याख्यान प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त मंडलियां देंगी प्रस्तुति

बालोद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम चिचबोड़ में नवयुवा लोक कल्याण समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष त्रि-दिवसीय संगीतमय मानसगान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 और 15 फरवरी को किया जा रहा है। “धर्मो रक्षति रक्षितः” के उद्देश्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंचल की ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां अपनी भव्य प्रस्तुति देंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ 13 फरवरी शुक्रवार को संध्या 6 बजे दुर्गा शीतला मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

प्रथम दिवस 13 फरवरी को श्री राधे रसिक हरि संकीर्तन मंडली अंगारी (बालोद) तथा जय मां शीतला महिला मानस मंडली चिचबोड़ मंचस्थ होंगी। द्वितीय दिवस 14 फरवरी को भैंसमुंडी, नागाबूड़ा, गागरा, रायतुम, टाहाकापार, पलांदुर, अरौद एवं गातापार की कुल 8 मानस मंडलियां प्रस्तुति देंगी। तृतीय व अंतिम दिवस 15 फरवरी को भैंसाकट्टा, गांधी नगर अंडा, खमरिया, कवर्धा, रायपुर, चारभांठा, धमतरी एवं नूनछापर की 8 मानस मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलानंद साहू, उपाध्यक्ष एस कुमार साहू, सचिव एलम पटेल, कोषाध्यक्ष डिलेश्वर सिन्हा एवं युवा प्रभारी टाकेश्वर साहू ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page