शराब, गांजा व मादक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए सरकार — शिवसेना बालोद ने सौंपा ज्ञापन



बालोद। शिवसेना जिला इकाई बालोद ने आज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, राज्यपाल एवं भारत के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपकर राज्य में शराब, गांजा सहित सभी मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

शिवसेना द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुष्क दिवसों में कटौती करते हुए शासकीय मदिरा दुकानों को खुला रखने की अनुमति दिए जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

शिवसेना बालोद के जिलाध्यक्ष विजय पारख ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि एक ओर सरकार नशा मुक्ति अभियान के नाम पर बड़े-बड़े होर्डिंग और विज्ञापन लगाकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्वयं शराब का व्यापार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह दोहरी नीति प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” और “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा दिया जाता है, लेकिन प्रदेश की भोली-भाली जनता, युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा है। सरकार को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक व्यवस्था के प्रति गंभीर होना चाहिए।

शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि सरकार को होली सहित सभी प्रमुख त्योहारों और पूर्व घोषित शुष्क दिवसों पर शासकीय एवं गैर-शासकीय मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखना चाहिए। साथ ही प्रदेश में शराब दुकानों और बार की संख्या बढ़ाने के बजाय मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

इस अवसर पर शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर, ललित रावत, बलराम साहू, हितेश पटेल, श्रीमती ललिता देवांगन, हेमंत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page