DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रद्धांजलि को सेवा में बदला: पोंडी में बच्चों के लिए आयोजित हुआ भावुक न्योता भोज, शिक्षा के प्रति समर्पण को किया याद

बालोद। ग्राम पोंडी में मानवीय संवेदना और समाजसेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां स्वर्गीय श्री गैंदलाल मिश्रा जी की श्रद्धांजलि स्वरूप शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंडी के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। ग्राम पोंडी निवासी पंडित दानेश्वर मिश्रा एवं समस्त मिश्रा परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने गांव में भावनात्मक माहौल बना दिया।

श्रद्धांजलि के साथ बच्चों के लिए सेवा का संदेश

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली बच्चों ने स्वर्गीय गैंदलाल मिश्रा जी की आत्मशांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इसके बाद बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोंडी की सरपंच श्रीमती दिनेश्वरी साहू, पंचायत प्रतिनिधि चुरामन साहू, युवा नेता पार्थ साहू, मेघनाथ मेश्राम, दिनेश साहू, वरिष्ठ नागरिक देवसिंग साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिक्षा के प्रति स्वर्गीय मिश्रा जी के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नंद सर ने बताया कि स्वर्गीय श्री गैंदलाल मिश्रा जी का स्कूल और शिक्षा के क्षेत्र से गहरा लगाव था। वे हमेशा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्कूल के विकास के लिए प्रयासरत रहते थे। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रहते हुए उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के लिए मंत्रालय तक दौरा कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से ग्राम पोंडी में शिक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है।

समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है ऐसा आयोजन

सरपंच श्रीमती दिनेश्वरी साहू ने आयोजन के लिए मिश्रा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के लिए इस प्रकार का न्योता भोज सराहनीय है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं और हमें भी समाज कल्याण व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं।

मातृशक्ति का सम्मान और आभार

कार्यक्रम के अंत में आयोजक दानेश्वर मिश्रा एवं मिश्रा परिवार ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। न्योता भोज को सफल बनाने में सहयोग देने वाली मातृशक्ति को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

स्वर्गीय गैंदलाल मिश्रा का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी जीवन

पंडित दानेश्वर मिश्रा ने बताया। कि समाज में सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी, ज्योतिष विद्या में पारंगत एवं भागवत आचार्य मेरे चाचा जी स्वर्गीय श्री गैंदलाल मिश्रा ने जीवन भर ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए हजारों लोगों के कार्य सिद्ध कर उनके जीवन में सुख और शांति लाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने आध्यात्मिक ज्ञान और सेवा भाव से समाज में विशेष पहचान बनाई। लंबे समय से शुगर एवं बीपी जैसी बीमारियों से पीड़ित रहने के बावजूद उन्होंने संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत किया और 75 वर्ष की आयु में इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा समाज ने एक सरल, आध्यात्मिक और सेवाभावी व्यक्तित्व को खो दिया है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page