DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्निवीर भर्ती का बड़ा मौका: भारतीय थल सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

बालोद, 19 फरवरी 2026। युवाओं के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्निकल एवं ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पदानुसार 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 के मध्य होना अनिवार्य है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
https://joinindianarmy.nic.in
पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जून में संभावित

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 01 जून 2026 से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्देश समय-समय पर वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 या जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क किया जा सकता है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page