DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तांदुला ईको टूरिज्म रिसॉर्ट के पास मिला खून से सना शव, जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त किया चेहरा… जांच में आत्महत्या की आशंका

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय से लगे प्रमुख पर्यटन स्थल तांदुला ईको टूरिज्म रिसॉर्ट आदमाबाद के पास गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का खून से सना शव बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद वीभत्स थी और जंगली जानवरों द्वारा चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, फोरेंसिक एक्सपर्ट और बालोद थाना टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान कुछ ही देर बाद शव की पहचान सुनील मिश्रा निवासी झलमला के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई सुशील मिश्रा ने कपड़ों और कद-काठी के आधार पर शव की पुष्टि की।

शव के पास मिली कीटनाशक की शीशी और शराब की बोतल

घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस को शव के पास से कीटनाशक की शीशी और शराब की बोतल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी कीटनाशक सेवन की आशंका जताई है।

परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुनील मिश्रा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अपनी शारीरिक स्थिति को लेकर मानसिक तनाव में रहते थे। इसके अलावा तलाकशुदा होने के कारण वे एकाकीपन और अवसाद का सामना कर रहे थे।

मंगलवार से थे लापता, मोबाइल भी था बंद

मृतक के भाई सुशील मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सुनील मंगलवार से घर से लापता थे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन गुरुवार शाम पुलिस के माध्यम से मिली इस दुखद सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि साइबर सेल और फोरेंसिक टीम के साथ कोतवाली थाना पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़कर DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) की हर अपडेट सबसे पहले पाएं। अभी फॉलो करें।

You cannot copy content of this page