एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस अलर्ट मोड में
धमतरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा एवं लॉजों की सघन जांच अभियान चलाया गया। यह व्यापक चेकिंग अभियान एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।
संदिग्ध गतिविधियों और अवैध शराब पर विशेष नजर
पुलिस टीमों द्वारा होटल और लॉज संचालकों के आगंतुक पंजी (रजिस्टर) का गहन निरीक्षण करते हुए ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
इसके साथ ही होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने अथवा सेवन कराए जाने की भी विशेष जांच की गई।
नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक अनुमति के शराब परोसना दण्डनीय अपराध है और ऐसे मामलों में संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें, प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र दर्ज करें, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की आशंका की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें।
लगातार जारी रहेगा निगरानी अभियान
धमतरी पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के सघन जांच एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और अनुशासन कायम रखना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
