बालोद। हिंदवी स्वराज्य के प्रतीक महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में युवाओं ने शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और उनके शौर्य एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पंकज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, देवेंद्र सिन्हा, लवण साहू, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन उपस्थित रहे।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। इनमें बालोद मंडल से राहुल सोनी, जंगेरा से लोकेश देवांगन, करहीभदर से देवेंद्र ओंटी, गुरुर से लोकेन्द्र हिवानी, सनौद से मितेश साहू, मिरिंटोला (पुरुर) से अजय साहू, डोंडी लोहारा से हिरेंद्र गायकवाड़, रेंगाडबरी से प्रीतम देशमुख, डोंडी से शिवम दुबे, दल्लीराजहरा से सागर गनीर, गुंडरदेही से नीतिश सोनकर, सिकोसा से आशीष दिल्लिवार, ओटेवंद से तुलसी साहू, अर्जुन्दा से नवीन राजपूत, सुरेगांव से देवेंद्र जोशी एवं देवरी से फनेश्वर साहू उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बालोद मंडल महामंत्री कमल बजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने शिवाजी महाराज के साहस, संगठन शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को अपनाने का संकल्प लिया।
युवाओं को शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संदेश
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
