DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब दफ्तर होंगे पूरी तरह डिजिटल: बालोद में ई-ऑफिस क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण

बालोद, 18 फरवरी 2026। बालोद जिले में शासकीय कार्यों को तेज, पारदर्शी और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

दो पालियों में हुआ प्रशिक्षण, भारी संख्या में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग, संचालन और उसके व्यावहारिक पहलुओं की बारीक जानकारी प्राप्त की।
राज्य एनआईसी टीम के मास्टर ट्रेनर्स प्रोजेक्ट इंजीनियर मुस्कान जादवानी और प्रोजेक्ट लीडर पूजा सेनपाल ने तकनीकी सत्रों के माध्यम से ई-ऑफिस की पूरी प्रक्रिया समझाई। इस दौरान डीआईओ डी.एल. भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक कार्यों में आएगी पारदर्शिता और गति

प्रशिक्षण में बताया गया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्य की गति बढ़ेगी। इसके तहत डिस्पैच, पत्राचार, नोटशीट, डिजिटल हस्ताक्षर और फाइल ट्रैकिंग सिस्टम को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे फाइलों के निपटान में तेजी आएगी और कार्य प्रक्रिया सरल होगी।

ई-एचआरएमएस और स्पैरो पोर्टल की भी दी गई जानकारी

प्रशिक्षण में ई-एचआरएमएस प्रणाली के माध्यम से सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना और अन्य सेवा संबंधी जानकारी के ऑनलाइन प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्पैरो पोर्टल के जरिए अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर) प्रविष्टि, मूल्यांकन और अचल संपत्ति विवरण प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई गई। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और पेपरलेस होगी।

डिजिटल प्रशासन का लिया गया संकल्प

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया। सभी ने मिलकर कार्यालयीन कार्यप्रणाली को डिजिटल, त्वरित और पेपरमुक्त बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन का मानना है कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से आम जनता को भी सेवाओं का लाभ तेजी से मिलेगा और शासन-प्रशासन की कार्यशैली आधुनिक एवं प्रभावी बनेगी।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page