बालोद। भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में संगठन विस्तार और विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद कुसुमकसा मंडल में पदाधिकारियों का आगमन हुआ, जहां भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने भाजपा गमछा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर भाई संजू मानकर, लोहारा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा युवा मोर्चा कुसुमकसा के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।
योगेंद्र सिन्हा के प्रयास से विकास कार्यों का शुभारंभ
भाजपा मंडल कुसुमकसा के योगेंद्र सिन्हा के प्रयासों से विकास कार्यों को गति मिली। कुसुमकसा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपरा में खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन अर्चना बूथ अध्यक्ष संदीप साहू एवं बंशी रावटे के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
भाजपा मंडल महामंत्री पुषण लाल भुआर्य द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान की एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में विकास कार्य स्वीकृत होता है, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली पूंजी उसके कार्यकर्ता हैं और उनके सम्मान से संगठन और मजबूत होगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चिपरा के सरपंच यस राम राणा, पूर्व जनपद सदस्य बंशी रावटे, उपसरपंच गिरधारी राणा, बूथ अध्यक्ष संदीप कुमार साहू, पुना राम, सदा राम, नेत राम, खेमलाल, रमेशर, डीलेश्वरी भुआर्य, तोरण बाई, गैदी बाई सहित ग्राम पंचायत चिपरा के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
