DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वायरल ऑडियो ने मचाई हलचल- कह रहे- हर धान खरीदी में हो जाथे 4 से 5 लाख अंदर,,,,,,पढ़िए ये खबर

सोसायटियों में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति को लेकर वायरल हुआ लेन-देन का ऑडियो, कांग्रेस, भाजपा सहित सोसायटी के प्रतिनिधियों में मची हलचल

सुनिये ऑडियो को play का बटन क्लिक करें

बालोद। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है ।जिसमें सेवा सहकारी समिति यानी किसानों की सोसाइटी में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति को लेकर बातचीत हो रही है। ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वास्तव में कहां की है या यह फर्जी तरीके से तैयार की गई है। लेकिन इसमें जो बातचीत हुए हैं उससे कांग्रेसी, भाजपा सहित किसानों और सोसाइटी से जुड़े लोगों के बीच हलचल सी मच गई है। इस ऑडियो में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति को लेकर पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत चल कर रही है। ऑडियो को ध्यान से सुनो तो इसमें भाटापारा के किसी सोसाइटी को लेकर जिक्र किया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को फोन करके जानकारी ले रहा है और बकायदा बता रहा है कि सब तैयारी हो गई है आपको बस एक लाख की व्यवस्था करना है। अध्यक्ष जो बनेगा उसे 50से 60 हजार और सदस्यों से 10- 10 लेना है ।सब जगह अपने लोगों को बैठाने की बात इस ऑडियो में हो रही है। चर्चा है कि यह बातचीत कांग्रेसी नेताओं के बीच की है। वही ऑडियो खासतौर से भाजपा के ग्रुप में वायरल हो रहा है ।ऑडियो सुन कर सेवा सहकारी समितियों से जुड़े वर्तमान अध्यक्ष सहित पूर्व पदाधिकारी भी हैरान है। इस मामले में सोसायटी से जुड़े मणिकांत बघेल का कहना है कि यह दुर्भाग्य जनक है कि अगर ऐसा हो रहा है तो बहुत ही गलत है।

धान खरीदी सीजन में 4 से 5 लाख तक कमाई की चर्चा

ऑडियो में धान खरीदी में 4 से 5 लाख अवैध तरीके से कमा लिए जाने की चर्चा हो रही है। फोन करने वाले व्यक्ति दूसरे को समझा रहा है कि आराम से 4 से 5 लाख अंदर कर सकते हैं। तो उसे बकायदा प्रलोभन भी दिया जा रहा है कि एक लाख फसाओ और लाखों कमाओ। एक धान खरीदी में इतना तो निकाल ही सकते हैं। पूरी बातचीत छत्तीसगढ़ी में की गई है। साथ ही बार-बार फोन करने वाला सामने वाले को यह कह रहा है कि इसे गोपनीय रखना, कहीं भी बात लीक नहीं होनी चाहिए। लेकिन अंततः उन दोनों की यह बात सोशल मीडिया में जमकर वायरल और शेयर की जा रही है। जो चर्चा का विषय बन गया है।

सोसायटी अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव है पेंडिंग

बता दें कि जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में सोसायटी अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक दिया गया है। उस समय यह कहा गया था कि कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन अब 26 जून को कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव नहीं कराया जा रहा है। चर्चा है कि कांग्रेस सरकार द्वारा सीधे नियुक्ति दी जाएगी। उक्त ऑडियो के वायरल होने के बाद यह चर्चा भी जोरों पर है कि कहीं लेनदेन कर अपने लोगों को तो सोसाइटी में तो नहीं बैठाया जाएगा।

ऑडियो की होनी चाहिए जांच

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि उक्त वायरल ऑडियो की जांच होनी चाहिए अगर ऐसा हो रहा है तो यह बहुत ही गलत है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
सोसाइटी के चुनाव में पारदर्शिता होनी चाहिए।

सोसाइटी चल रही घाटे में

गन्ना कृषक संघ के जिलाध्यक्ष छगन देशमुख का कहना है कि एक तो सोसाइटी इस कांग्रेस सरकार में घाटे में चल रही है। पहले फायदे में चल रही थी। उस पर अगर इस तरह से लेनदेन कर अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की तैयारी है तो यह गलत है। इससे और किसानों का शोषण होगा। ऑडियो की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये बड़ी खबर भी जिले की एक साथ क्लिक करें हेडिंग्स पर

नोट – इसके पूर्व अपलोड की गई सभी खबरें पढने,हर खबर के कोने में दी गई Recent के ऑप्शन पर क्लिक करें ,आपके पास भी कोई अच्छी खबर तो हमें वाट्सअप जरुर करें – 9755235270

You cannot copy content of this page