बालोद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) ने बालोद जिले में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार संगठन में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर युवाओं को आगे लाने की रणनीति अपनाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने नई जिला कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ जैन, संजीव मानकर, डोमेन्द्र देशमुख, डाकेश साहू एवं कुलदीप यादव को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर अनुप देशमुख एवं हिमांशु साहू नियुक्त किए गए हैं।
जिला मंत्री के रूप में आयुषीतोष कौशिक, देवेंद्र साहू, धनंजय साहू, एम.एन. श्रीजीत, देवेंद्र सिन्हा एवं लखन साहू को दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल तथा सह-कोषाध्यक्ष अंकुश कुंजाम बनाए गए हैं।
मीडिया प्रभारी के रूप में अभिन्न यादव एवं सह मीडिया प्रभारी भूपेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत चौरड़िया को नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री राहुल साहू और कार्यालय सह मंत्री जीत यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशिक्षण प्रमुख कौशल सिन्हा, सह प्रमुख रवि साहू एवं प्यारे निषाद, आईटी सेल प्रभारी भीम साहू एवं सह प्रभारी आदित्य पांडे बनाए गए हैं। योजना स्वाध्याय प्रमुख तेशांत देशमुख एवं सह प्रमुख छविलाल कोरम, प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर एवं सह प्रमुख डुमेन्द्र राव को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यसमिति और मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा
जिला कार्यसमिति में पार्थ साहू, त्रिलोकी साहू, हर्ष साहू, सुशील अमला, नमन जैन, शैलेन्द्र साहू, सारंग चन्द्राकर, राहुल जैन, दीपक साहू, कुशल जुरेसिया, रजत जैन, मधु देशमुख, मोहित साहू, श्यामसुंदर साहू, नीतिश साहू, सूर्यकांत गजेंद्र, राहुल साहू, दयाराम सिन्हा, गणेश भारती, ताराचंद साहू, देवांश देवांगन, मोपेंद्र साहू, सौम्या साहू, साहिल सांवलकर, ललित साहू, मनोज साहू, उत्सव जैन, टोवेन्द्र साहू, निलाम्बर साहू, चिंदु राजा साहू, प्रवीण सारडा, अनिल कुमार डाहरे, विराट राजपूत, प्रदीप सोनी एवं डीलेंद्र साहू को शामिल किया गया है।
संगठन विस्तार के तहत विभिन्न मंडलों में भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बालोद मंडल से राहुल सोनी, जंगेरा से लोकेश देवांगन, करहीभदर से देवेंद्र ओंटी, गुरुर से लोकेन्द्र हिवानी, सनौद से मितेश साहू, मिर्रीटोला (पुरुर) से अजय साहू, डोंडी लोहारा से हिरेंद्र गायकवाड़, रेंगाडबरी से प्रीतम देशमुख, डोंडी से शिवम दुबे, दल्लीराजहरा से सागर गनीर, गुंडरदेही से नीतिश सोनकर, सिकोसा से आशीष दिल्लिवार, ओटेवंद से तुलसी साहू, अर्जुन्दा से नवीन राजपूत, सुरेगांव से देवेंद्र जोशी, देवरी से फनेश्वर साहू तथा कुसुमकसा से सचिन साहू को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में दिखेगा नया बदलाव
भाजयुमो की नई टीम में अधिकांश नए चेहरों को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन को मजबूत करने और युवाओं को सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | डीबी डिजिटल मीडिया | डेली बालोद न्यूज़
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
