DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन की अनुशंसा पर महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारा नई टीम का गठन किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माननीया श्रीमती विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना टुवानी द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने का संदेश दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्याम जयसवाल तथा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया उपस्थित रहे और सभी ने संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।

जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से महिला मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page