देवसरा में 18 फरवरी को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों में उत्साह



बालोद। जिले के ग्राम देवसरा में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 फरवरी को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आईसीसी कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्रामवासी देवसरा के तत्वावधान में आयोजित होगी।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों की सहभागिता रहेगी और खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए नगद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2001 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 1001 रुपये रखा गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और खेल का आनंद लेने की अपील की है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page