बालोद के प्राथमिक शाला गंजपारा में मातृ पितृ पूजन दिवस का भावनात्मक आयोजन



बालोद। 14 फरवरी को प्राथमिक शाला गंजपारा, बालोद में भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव का सुंदर वातावरण निर्मित किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षद गिजेश गुप्ता (शिकारीपारा), प्रधान पाठक श्रीमती भगवती सिन्हा, सीएसी राकेश कुमार भेड़िया, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण कौशिक, उपाध्यक्ष राज बाई, सदस्य कांति बाई, निर्मला, नेमा, भावना, सुषमा, शेखर साहू एवं डिलेश्वर सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक परमेश्वर साहू द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस के उपलक्ष्य में नेत्र भोज का आयोजन किया गया तथा बालिकाओं को स्लैक्स वितरित किए गए। विद्यालय के छात्रों ने अपने माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनका पूजन किया, आरती उतारी और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय परिसर श्रद्धा, प्रेम और भावनात्मक माहौल से सराबोर रहा।

मातृ पितृ पूजन दिवस का उद्देश्य

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और पारिवारिक सम्मान की भावना जागृत करना, युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा यह संदेश देना है कि जीवन का सच्चा प्रेम, सम्मान और समर्पण माता-पिता के चरणों में निहित है।

कार्यक्रम पूर्णतः भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरे पर श्रद्धा और गर्व साफ झलक रहा था। अंत में विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने इस आयोजन को हर वर्ष बड़े स्तर पर मनाने का संकल्प लिया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page