बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद द्वारा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में लाटाबोड़ में केंद्रीय बजट 2026-27 पर संवाद एवं वीबीजी राम जी विषय पर किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा रविन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश सह संयोजक वीबीजी राम जी योगेश्वरानंद योगी, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव (छोटू), किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, जिला मंत्री प्रेम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष जुंगेरा अरुण साहू एवं मंडल अध्यक्ष करहीभदर धर्मेंद्र साहू उपस्थित रहे।
इस दौरान नेताओं ने वीबीजी राम जी योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि अब हर ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों तक मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। जल सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका प्रोत्साहन, आपदा निवारण तथा विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं को प्राथमिकता में रखा गया है। ग्राम सभाओं द्वारा योजनाएं तैयार कर पीएम गति शक्ति के अंतर्गत विकास को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में रोजगार गारंटी को लेकर फैले मिथकों और तथ्यों के बीच अंतर भी बताया गया। नेताओं ने कहा कि यह भ्रम है कि रोजगार गारंटी कमजोर हो रही है, जबकि सच्चाई यह है कि रोजगार की अवधि 125 दिनों तक बढ़ाई गई है। यदि समय पर रोजगार नहीं मिलता है तो बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। मजदूरी भुगतान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा और विलंब होने पर मुआवजा मिलेगा। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी भी बरकरार रहेगी तथा ग्राम स्तर पर योजनाओं के निर्णय ग्राम सभा द्वारा लिए जाएंगे।
इस अवसर पर सरपंच तेज प्रकाश मंडावी सहित चिंतूराम साहू, ईश्वर ठाकुर, राज कुंदन साहू, सरला साहू, जनपद सदस्य भगवती उइके, जीवन लाल साहू, विदेशी साहू, डोलेश्वर साहू, धनीराम साहू, नीरू ठाकुर, राजकुमार साहू, डोमेन बाई कंवर, अमलेश्वर साहू, राधे लाल कमर, श्रवण साहू, बबीता सहित अनेक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
