धमतरी। जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुजगहन की प्राथमिक शाला में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस एवं ब्लैक डे (काला दिवस) श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान धमतरी में हुई सड़क दुर्घटना में बटालियन के चार जवानों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात गांव के बुजुर्ग माता-पिता का पूजन कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया।
मातृ-पितृ दिवस का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों में पारिवारिक संस्कार, जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, परिवार के महत्व को समझाना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री होमेश्वर साहू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्राचार्य श्री शैलेश शर्मा, जनपद सदस्य कीर्तन मिनपाल, डॉ. पोषण सिन्हा, अरविंद द्विवेदी, आकाश गिरी गोस्वामी, गोविंद राव, ओमप्रकाश साहू, दीपमाला शर्मा, ममता ठाकुर, ललिता राव, दुर्गा साहू सहित संस्था की मोहनी साहू, शमीना अंजुम, रितु प्रधान, कनक शाह, वीना देवांगन, मंजू टेमरे, भारती सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन खिलेश्वर साहू द्वारा किया गया। वक्ताओं ने मातृ-पितृ सम्मान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा दी। साथ ही काला दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस दौरान रामबाई साहू, अगस्या बाई, पीताम्बर मेहतरिन, तीरथ, बेदबाई, काशीराम, भानबती, लीलाराम, संतोष कुमार, सातोंबाई अगसिया सहित अन्य बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही और पूरे आयोजन ने समाज में संस्कार, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
