DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रपति के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने भाजपाइयों ने विधायक संगीता सिन्हा से की मुलाकात, सौंपा आग्रह पत्र

बालोद/गुरुर । राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान करने के लिए भाजपाई, कांग्रेस विधायक व सांसदों को पत्र लिख रहे हैं। तो वही प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनसे आग्रह भी किया जा रहा है इस क्रम में जिले के भाजपाइयों ने भी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा से गुरुर कार्यालय पहुंचकर प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें आग्रह पत्र सौंपा। व उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू को समर्थन देने की मांग की। संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित पत्र देते हुए भाजपाइयों ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आ रहा है, जब जनजाति वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। यह संविधान निर्माता बाबा साहेब के समतामूलक समाज के सपने के साकार होने जैसा है। आगामी 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिवसेना सहित कई अन्य कई दलों का समर्थन भी मिला है। जो एनडीए के सदस्य नहीं है। यह समर्थन इस बात को रेखांकित करता है कि हमारा संविधान सभी के प्रतिनिधित्व की अप्रतिम व्यवस्था करता है। जो उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है। द्रौपदी मुर्मू की जीत जनजाति समाज से आने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने के गौरव से सुशोभित करेगा। इसलिए हम समाज के सभी वर्गों के प्रतीक रूप में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों और विधायकों से 18 जुलाई को होने वाले मतदान में अपनी अंतरात्मा की आवाज से द्रौपदी मुर्मू को अमूल्य मत देने का आग्रह कर रहे हैं।

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित वरिष्ठ नेताओं में प्रीतम साहू, पवन साहू, होरी लाल रावटे, आदित्य पिपरे, पालक ठाकुर, अजेंद्र साहू, संतोष कौशिक, नरेश साहू, प्रेम साहू, बीरेंद्र साहू सहित गुरुर क्षेत्र के भाजपाई भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page