DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिवर्स लेते ट्रक ने कुचल दी बाइक, चालक ने कूदकर बचाई जान, कोहंगाटोला की घटना

बालोद। बालोद से अर्जुंदा मार्ग पर कोहंगाटोला के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे के आसपास एक ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। गनीमत समय रहते बाइक चालक दीनुराम कुटेल निवासी कमरौद ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आने से खिलौने की तरह पिचका गया। बताया जाता है कि घटना की प्रमुख वजह ट्रक का अचानक रिवर्स लेना व सड़क का खराब होना था। ट्रक के पीछे में ही बाइक चालक बालोद से कमरौद की ओर जा रहा था। लेकिन जब ट्रक चालक ने रिवर्स से लिया तो अपनी बाइक को सड़क से उतारने के लिए जगह नहीं थी। घटना गांव के हाई स्कूल के पास हुई। जहां पर सड़क संकरी है। आसपास दलदल भरा हुआ है। ऐसे में बाइक चालक को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी पर उनकी बाइक चकनाचूर हो गई। बाइक चालक गांव में अंडा आमलेट, रोल बेचने का काम करता है। जो घटना के दौरान बालोद से अंडा और टोमेटो सॉस आदि सामान लेकर घर जा रहा था। इस घटना में उनके सामान भी टूट फूट गए।

You cannot copy content of this page