एनएच-30 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो 341 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज



बस्तर। थाना बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 341 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एनएच-30 स्थित मौंड चौक तिराहा के यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति काले रंग के पीठू बैग में गांजा रखकर बैठा है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना बस्तर की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार साहनी (28 वर्ष), पिता गोपाल साहनी, निवासी ग्राम पचराहा पोस्ट विष्णुपुरा थाना याददुपुर जिला गोपालगंज (बिहार) तथा वर्तमान निवास ग्राम बाघनपारा थाना बोधगंज जिला रायपुर बताया।

आरोपी के पास मौजूद काले रंग के पीठू बैग की तलाशी लेने पर कुल 6.341 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी द्वारा गांजा रखने एवं परिवहन करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को 14 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना बस्तर से निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक चतु राम बघेल, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार नंद, प्रधान आरक्षक ओंकार नाथ पात्र, दानू राम ठाकुर, चोवदास गेंडे, आरक्षक उमर कश्यप, सूरजिन मांडवी, अरुण कश्यप तथा सैनिक जलेश्वर बघेल का विशेष योगदान रहा।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | डीबी डिजिटल मीडिया | डेली बालोद न्यूज़
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page