DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 24 घंटे में पांच मौतों से सनसनी: आंगनबाड़ी केंद्र में हत्या के बाद खुदकुशी, सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

बालोद। बालोद जिले में 24 घंटे के भीतर दो घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक मामला हत्या और आत्महत्या से जुड़ा हुआ है तो दूसरा मामला सड़क हादसा का है। जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र की अंतर्गत आने वाले ग्राम फ़रदफोड़ में एक ग्रामीण लखन लाल देवांगन उम्र 57 वर्ष ने गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की आंगनबाड़ी केंद्र में ही पहले हत्या कर दी फिर खुद वहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज मामले की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे के आसपास बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले ही आरोपी लखन लाल देवांगन उसी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था। जहां से वह 22 जनवरी को जमानत पर रिहा होकर आया था। उसे जेल भेजवाने की बात से वह महिला से इसका बदला लेने मौके की तलाश में था। इस बीच शुक्रवार को वह चाकू लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गया। आरोपी ने बच्चों और सहायिका को केंद्र से पहले बाहर निकाल लिया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर महिला की मौत हो गई। इसके बाद वह खुद भी वही फांसी लगाकर फंदे पर झूल गया। पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी द्वारा महिला की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या किए जाने से नया मोड़ भी सामने आया है। जन चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा था। पर महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। इस बात से आरोपी खफा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग पहले से था लेकिन महिला द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बाद से आरोपी का मन बदल चुका था और वह हत्या की प्लानिंग कर रहा था।

सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

इधर एक सड़क हादसे की बड़ी घटना दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां पर जमही टोल नाका के पास एक खड़े ट्रक के पीछे टकराने से बाइक सवार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों युवक ग्राम गुजरा के रहने वाले थे। जिनके नाम विनोद पिता गुहाराम, प्रशांत पिता गंगाराम, हरीश पिता हेमंत जाति हल्बा है। जो कुसुमकसा से घर की ओर जा रहे थे। जमही टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। इस दौरान उनकी बाइक भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर संजीवनी 108 पहुंची तब तक मौत हो चुकी थी। तीनों के शव को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आज पीएम हो रहा है ।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | डीबी डिजिटल मीडिया | डेली बालोद न्यूज़
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✍️
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

You cannot copy content of this page