पुरुर पुलिस ने फिर पकड़ी गांजे की खेप, कार सहित 20 किलो वजन का 4 लाख रूपए का गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
बालोद/धमतरी – लगातार एसपी गोवर्धन ठाकुर द्वारा सभी थाना क्षेत्र में शराब जुआ सट्टा और गांजे पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस बीच गांजे तस्करी का प्रमुख जरिया माने जाने वाले नेशनल हाइवे पर पुलिस का लगातार पहरा बना हुआ है। इसी के चलते पुरुर पुलिस ने एक बार फिर वहां गांजे की खेप पकड़ी है। बता दें की गांजे की जितनी भी कार्रवाई हुई है वह नेशनल हाइवे पर ही अधिकतर पकड़े गए हैं। पुरुर सहायता केंद्र के प्रभारी शिशिर पांडेय लगातार गांजा तस्करों के छक्के छुड़ा रहे हैं। आधी आधी रात तक चेकिंग चल रही और इसी का नतीजा है कि एक बार फिर कार में 20 किलो का गांजा पकडाया है। दो आरोपी पकड़े गए हैं। गांजे की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है।
इस तरह हुई थी प्लानिंग
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी.पाल के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पु. सहा. के. पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में सफलता हासिल की गई।
संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में पकड़ाए
31 मार्च 2022 को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा एन.एच. 30 रोड़ पहुचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी। कार्यवाही के दौरान रात्रि लगभग 3 बजे चारामा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार वाहन क्रमांक सीजी -13-यू -1776 आया। रोककर वाहन में सवार दो व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम रमन कुमार पटेल व दूसरा व्यक्ति गोल मोल जवाब देने लगा। डिक्की चेक कराने की बात बोलने पर कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर स्टाफ द्वारा पकड़ा गया। पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट के नीचे बने गुप्त चेम्बर में कुल 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। जिसे मिलाकर पैकेटों को फाड़कर एक साथ मिलाकर 01 बोरी में भरकर तौल करने पर कुल 20 किलो ग्राम गांजा कीमती 4 लाख रूपये को जब्त किया गया। आरोपी चंद्रशेखर गोड़ पिता भागवत सिंह गोड़ उम्र 33 साल निवासी रेल्वे बंगला पारा चमड़ा गोदाम आदर्शनगर थाना जुटमील जिला रायगढ़ छ.ग व रमन कुमार पटेल पिता रघुवीर प्रसाद पटेल उम्र 20 साल निवासी जिंदलरोड़ सीतापुर थाना कोतरा जिला रायगढ़ छ.ग. को गिरफ्तार किया गया। धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, आर. लिखन साहू, विवेक सिन्हा, छोटू सोनकर, लोकेश करियाम, संदीप यादव, डोमेन्द्र रावटे की सराहनीय भूमिका रही।
इधर बोराई पुलिस ने तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों 90 किलो 800 ग्राम के 18 लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़ा
पुलिस अधीक्षक धमतरी निर्देश पर सीमावर्ती थानों में लगातार अवैध शराब, गांजे,धान परिवहन एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार नाकेबंदी कर की जा रही है चेकिंग
धमतरी पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्यवाही जारी
दादू सिन्हा, धमतरी| धमतरी पुलिस के द्वारा एक बार फिर बड़ी मात्रा में गांजे पर कार्रवाई की गई है। जिसमें बोराई थाना ने 90 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रील को थाना प्रभारी युगलकिशोर नाग के नेतृत्व में नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी। तभी उडिसा के तरफ से आते एक सफेद रंग का कार क्रमांक यूपी 12 बीएफ 4632 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। जिसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले। पुछताछ में गतिविधी संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछने पर गौरव राठी पिता उदयवीर राठी उम्र 27 वर्ष जाति जाट साकिन दुधाहेरी थाना मन्सुरपुर जिला मुजफ्फर नगर(उ०प्र०)और लवि कमार पिता संजीव कमार उम्र 26 वर्ष जाति जाट साकिन तिलोरा थाना जानसठ जिला मुजफ्फर नगर (उ०प्र०) एवं राकेश कुमार पिता स्व.यशपाल,उम्र 38 वर्ष जाति हरिजन, साकिन घटायन ,थाना जानसठ,जिला-मुजफ्फर नगर (उ०प्र०) का होना बताये। तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की के अंदर एवं पीछे सीट के सामने अलग अलग छोटे बड़े पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था। उक्त गांजा कुल 90 किलो 800 ग्राम कीमती करीबन 18 लाख रूपया मिला। एक सफेद रंग का कार कीमती करीबन 6 लाख रूपया दो नग मोबाईल फोन किमती करीबन 15000/- रूपया आरोपीयों से मिला। पुछताछ पर आरोपीयों ने बताया कि वे विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश) से मुजफ्फर नगर (उ०प्र०) गांजा लेकर जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 ( ख ) नारकोटिक एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई प्रभारी युगलकिशोर नाग सउनि रिखीराम साहू प्रआर ० भोजराम साहू , सौरभ पटेल आरक्षक दीपक कुमार , किशन सोनकर, प्रदीपदेव, भुवन लाल भक्ता , जितेन्द्र कोर्राम,किशोर देशमुख,मनोहर गायकवाड, मनोज ध्रुव, सहा०आर० भरत बंजारा, हिमेश नेताम, विष्णु नेताम , एवं थाना सिहावा से निरी०नोहर लाल मंडावी एवं सिहावा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
बालोद की ये जरूरी खबर भी देखें
