DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो घंटे की कटौती- स्कूल के बाद अब आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय भी बदला, अब सुबह इस समय भेजे बच्चों को

बालोद| महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल की अवधि 01 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय घटाकर चार घण्टे किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि समयावधि में उक्त परिवर्तन करने पर आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्गठन के संबंध में जारी निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि को न्यूनतम छह घंटे निर्धारित करने के अनुक्रम में प्रातः 09.30 बजे से 03.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरांत 01 जुलाई 2022 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन प्रातः 09.30 से 03.30 तक छह घण्टे के लिए किया जाएगा।

You cannot copy content of this page