DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भरदा कला सेक्टर अंतर्गत ग्राम ग्राम चिरचार में हुआ महिला जागृति शिविर

बालोद – गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग के द्वारा भरदाकला सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरचार में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जनपद सदस्य क्रांति भूषण साहू थे. अध्यक्षता सरपंच चुकेश्वर साहू ने की.

विशेष अतिथि के रुप में सेक्टर प्रभारी भोलेश्वर अमृत पूरन साहू दुलेश्वरी साहू सचिव ग्राम पंचायत चिरचार दुष्यंत अमृत एवं ग्राम पंचायत के पंचगन उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना किया गया. पश्चात अतिथियों द्वारा आयुर्वेद आयोजित शिविर के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए. इसके पश्चात ग्राम की गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम एवं छह माह से अधिक उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया. तत्पश्चात सेक्टर सुपरवाइजर रुकमणी साहू द्वारा महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. शिविर में महिलाओं के लिए फुगड़ी खेल , कुर्सी दौड़ जलेबी खाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में सेक्टर क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायता एवं ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति प्रदान की.

You cannot copy content of this page